Shimla शिमला: उपमंडल रामपुर के अंतर्गत झाकड़ी में नाथपा बांध में आने वाला डिस्चार्ज लगातार बढ़ रहा है। इससे सतलुज नदी का जल प्रवाह लगातार बढ़ रहा है। नाथपा बांध से सतलुज नदी में अतिरिक्त पानी छोड़े जाने से सतलुज नदी का प्रवाह बढ़ने की संभावना है। ऐसे में एसजेवीएन ने नदी के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और नदी से दूर रहने को कहा है।