आदर्श जेल कंडा में सजा काट रहे कैदी की आईजीएमसी में मौत

Update: 2023-09-21 10:08 GMT
शिमला। आदर्श जेल कंडा में सजा काट रहे एक कैदी की आईजीएमसी अस्पताल में मौत हो गई है। शुक्रवार रात्रि को उसे कंडा जेल से उपचार के लिए आईजीएमसी लाया गया था लेकिन यहां उसने दम तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि वह एक गंभीर बीमारी का भी मरीज था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है ताकि मृत्यु के असली कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस के अनुसार तबीयत बिगड़ने के बाद आईजीएमसी शिमला लाए एक कैदी की मौत हो गई है।
बता दें कि मृतक अशोक कुमार पुत्र होशियार सिंह गांव पुना, तहसील सलूणी, जिला चम्बा का निवासी था जो एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार हुआ था और 7 मार्च, 2023 से वह कंडा जेल में 2 वर्ष की सजा काट रहा था। पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव गांधी ने कहा कि कैदी की तबीयत बिगड़ने के कारण उसे कंडा जेल से आईजीएमसी अस्पताल उपचार के लिए लाया गया था लेकिन बुधवार को उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा लिया है और अन्य पहलुओं की जांच भी शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News