महिलाओं को सशक्त बनाने में सहयोग करेगा नेहरू युवा केंद्र

Update: 2024-02-25 12:30 GMT
शिमला। नेहरू युवा केंद्र शिमला युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शनिवार को जिला स्तरीय आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम को अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान प्रगति नगर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का विषय विकसित भारत 2047 रहा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व के गुणों का विकास करना है, ताकि वो अपनी पूरी क्षमता का एहसास कर सकें तथा राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में योगदान कर सकें। इसका उद्देश्य युवाओं को उनके संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने और उन्हें विकास प्रक्रिया में सबसे आगे लाने के लिए प्रेरित करना और राष्ट्रीय निर्माण के लिए अपार युवा ऊर्जा का उपयोग करना है। इस साल आस-पड़ोस युवा संसद का आयोजन विकसित भारत में युवाओं की भूमिका को ध्यान में रखते हुए।
नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा पूरे भारतवर्ष में किए जा रहे हैं। नेहरू युवा केंद्र शिमला द्वारा आयोजित आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम में मुख्यातिथि तथा संदर्भ व्यक्ति के तौर पर मेजर जनरल वीटी मैथ्यू उपस्थित रहे। इसके उपरांत क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपने सेवा दे रहे संदीप शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए नेहरू युवा केंद्र शिमला द्वारा आयोजित कार्यक्रम के बारे में अवगत करवाया। इस कार्यक्रम में संदर्भ व्यक्ति के रूप में युवा समाजसेवी सुरेंद्र शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि किस प्रकार से विकसित भारत के सपनों को युवा सशक्तिकरण एवं नारी शक्ति को सशक्त करने से साकार किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में जिला शिमला के विभिन्न क्षेत्रों से युवा मंडल सदस्य उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में युवाओं द्वारा कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां जैसे की, समूह नृत्य, मॉक संसद, पहाड़ी नाटी द्वारा दर्शकों का मनोरंजन किया गया।
Tags:    

Similar News

-->