चंबा के मणिमहेश मार्ग पर दोनाली में हादसे का शिकार बनीं मां-बेटी, पहाड़ी से गिरे पत्थर, दोनो की मौत

मणिमहेश मार्ग पर हड़सर से तीन किलोमीटर ऊपर दोनाली नामक स्थान पर पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से एक महिला और उसकी दस वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।

Update: 2022-08-18 02:46 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मणिमहेश मार्ग पर हड़सर से तीन किलोमीटर ऊपर दोनाली नामक स्थान पर पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से एक महिला और उसकी दस वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हुए हैं। मृतका कांगड़ा जिला के हारचक्कियां तहसील के लपियाणा गांव की रहने वाली थी। बहरहाल हादसे में घायल दोनों लोगों को उपचार हेतु सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचा दिया है। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंच मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। खबर की पुष्टि डीएसपी हैडक्वार्टर अभिमन्यु वर्मा ने की है। जानकारी के अनुसार मणिमहेश जाते वक्त दोनाली में अचानक पहाड़ी से पत्थर बरस पड़े। इस दौरान रास्ते से गुजर रही 34 वर्षीय सोनू पत्नी गोगा राम निवासी लपियाणा तहसील हारचक्कियां और उसकी दस वर्षीय बच्ची अवंतिका समेत दो यात्री चपेट में आ गए। इससे सोनू देवी और उसकी बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

डीएसपी हैडक्वार्टर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि इस बावत थाना भरमौर को सूचना मिलने पर पुलिस के नेतृत्व में होमगार्ड और पर्वतारोहण संस्थान का एक दल घटनास्थल पर पहुंचा और घायलों को पैदल उठाकर हड़सर पहुंचाया। जहां से एंबुलेंस की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचा दिया है। डीएसपी हैडक्वार्टर ने बताया कि घायलों की पहचान साहिल शर्मा पुत्र सुभाष चंद निवासी सलोली मोड जिला उना और 27 वर्षीय गणेश पुत्र तिलक राज निवासी वार्ड नंबर पांच सुजानपुर तहसील जिला पठानकोट के तौर पर हुई है। वहीं हादसे में जान गंवाने वाले दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया दिया है। उधर, खंड चिकित्सा अधिकारी भरमौर डा. अंकित शर्मा ने बताया कि हादसे में दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
खिडक़ी से गिरने से गई जान
हमीरपुर। सदर थाना हमीरपुर के तहत पड़ते दुलेहड़ा में आधी रात को खिडक़ी से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक जिला कांगड़ा के खुंडियां क्षेत्र का बताया जा रहा है। वह किसी काम के सिलसिले में हमीरपुर आया था और अपने रिश्तेदार के घर दुलेहड़ा में ठहरा हुआ था। आधी रात को वह बिस्तर से उठा और खिडक़ी से सीधा नीचे गिर गया। नीचे पक्के फर्श पर गिरने से उसे गंभीर चोट आई तथा उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है।
Tags:    

Similar News