टोहाना। हरियाणा सरकार जनता की सहुलियत के लिए तमाम प्रयास कर रही है। सरकार व प्रशासन को जनता के लिए फ्रेंडली बनाने के लिए मुख्यमंत्री स्वयं जन संवाद कर रहे हैं, लेकिन सरकारी दफ्तरों की जमीनी हकीकत कुछ और ही है। वहीं इस कड़ी में हरियाणा सरकार में मंत्री देवेंद्र बबले सरकारी दफ्तरों की असलियत जानने के लिए तहसील कार्यालय व नगर परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान तहसील कार्यालय से स्वयं तहसीलदार ही गायब मिले। इसके बाद मंत्री देवेंद्र बबली ने अधिकारियों का हाजिरी रजिस्टर चेक किया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों की आम लोगों की उन्होंने समस्याएं सुनी। निरीक्षण के दौरान लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात कह के चले गए। अब देखने वाली बात होगी की क्या मंत्री बबली के निरीक्षण के बाद जमीनी हकीकत में कुछ परिवर्तन होता है या नहीं।