पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ महायज्ञ, श्री चिंतपूर्णी मंदिर में मनाई माता छिन्नमस्तिका की जयंती

Update: 2023-05-05 12:06 GMT
ऊना। उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री चिंतपूर्णी मंदिर में माता छिन्नमस्तिका की जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। वैशाख मास की पूर्णिमा के दिन इस कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया जाता है।
श्री छिन्नमस्तिका जयंती के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माता की पावन पिंडी के दर्शन करते हुए पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारी वर्ग द्वारा गुरुवार सुबह 8:00 बजे शुरू किए गए महायज्ञ में शुक्रवार को मंत्रोच्चारण के साथ पूर्णाहुति डाली गई। श्री छिन्नमस्तिका जयंती के अवसर पर माता के मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है।
Tags:    

Similar News

-->