शिमला: शिमला जिले के चिडग़ांव थाना क्षेत्र में स्थित काली माता मंदिर आंद्रा में चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंदिर से नकदी और चांदी के धार्मिक सामान की चोरी होने की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव दागोली कॉन्थली निवासी 54 वर्षीय बालक राज पुत्र शिव लाल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि आंद्रा स्थित काली माता मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत में बताया गया है कि मंदिर से करीब 5 हज़ार रुपये नकद, एक चांदी का छत्र और चांदी का टीका चोरी हो गया है।

शिकायत मिलने के बाद थाना चढ़गांव में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4) और 305(डी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और चोरी में शामिल लोगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। फिलहाल चोरी की इस घटना में किसी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: