शिमला के रिज पर जयराम ठाकुर ने उठाया गोलगप्पों का लुत्फ

Update: 2022-12-07 13:25 GMT
शिमला, 07 दिसंबर : हिमाचल प्रदेश में 8 दिसंबर को मतगणना होनी है। चुनावी मैदान में उतरे सभी उम्मीदवारों की धड़कन तेज हो गई है। अब से करीब 12 घंटे के बाद यह साफ हो जाएगा कि प्रदेश में किसकी सरकार बनने जा रही है। इसी बीच हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक तस्वीर सोशल मीडिया में खासी चर्चा का विषय बनी हुई है।
रिज पर गोलगप्पे खाते जयराम ठाकुर
दरअसल बुधवार को चुनाव के गरमा गरम माहौल के बीच मुख्यमंत्री शिमला के माल रोड व रिज़ पर रिलेक्स मूड में टहलते नजर आए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रिज पर गोलगप्पे भी खाए। साथियों के साथ रिज़ पर गोलगप्पों का लुत्फ उठाते सीएम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो गई।
सीएम जयराम ठाकुर ने मीडिया से भी बातचीत की। उन्होंने बताया कि हम जीत के लिए काफी आश्वस्त है। उन्हें पूरा विश्वास है कि इस बार रिवाज बदल रहा है और भाजपा एक बार फिर सत्ता में आसीन हो रही है। सीएम ने कहा कि हिमाचल के मतदाताओं ने इस बार मतदान में काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है और रिकॉर्ड वोटिंग हुई है। उन्हें पूरा विश्वास है कि हिमाचल में एक बार फिर भाजपा की सरकार आएगी।

Similar News