दसवीं के रिजल्ट में छाई जिला ऊना की बेटियां

Update: 2024-05-08 11:29 GMT
ऊना। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम में ऊना की बेटियां छा गई है। जिला ऊना में कुल 10 विद्यार्थियों ने मैरिट सूची ेमें स्थान बनाया हैं। जिसमें नौ स्थानों पर बेटियां काबिज हुई है। वहीं एक स्थान पर लडक़ा आया है। दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में बेटियों ने अपनी प्रतिभा का डंका बजाते हुए जिला ऊना का मान प्रदेश भर में बढ़ाया है। गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्का परोह (अंब) की छात्रा संचिता धीमान ने प्रदेश भर में आठवां स्थान प्राप्त किया है। संचिता ने 700 में से 692 (98.86 प्रतिशत) अंक अर्जित किए। गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्का परोह (अंब) की छात्रा अनीशा अत्री ने आठवां स्थान प्राप्त करने में कामयाबी हासिल की है। अनीशा ने 692 अंक अर्जित किए। इसी तरह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक मॉडल पाठशाला धुंधला की छात्रा सेजल ठाकुर ने 692 अंक प्राप्त कर आठवां स्थान हासिल किया।

शहीद भगत सिंह मैमोरियल पब्लिक स्कूल सोहारी की छात्रा तमनप्रीत पुत्री अमरेश कुमार ने दसवीं की परीक्षा में नौंवा स्थान अर्जित किया है। तमनप्रीत ने 700 में से 691 (98.71 प्रतिशत) अंक अर्जित किए। माउंट एवरेस्ट सी. सेकेंडरी स्कूल कुठार कलां की छात्रा अनीशा पुत्री अजमेर सिंह ने नौंवा स्थान प्राप्त किया। अनीशा ने 691 (98.71 प्रतिशत) अंक अर्जित किए। गुगलैहड़ (गगरेट) की छात्रा महक र ने दसवां स्थान हासिल किया है। महक ने 690 (98.57 प्रतिशत) अंक अर्जित किए। माउंट एवरेस्ट सी. सेकेंडरी स्कूल कुठार कलां की छात्रा अक्षरा धीमान दसवें स्थान पर रही। अक्षरा ने 690 (98.57 प्रतिशत) अंक अर्जित किए। गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्का परोह अंब की छात्रा जानवी राणा पुत्री महेश राणा ने दसवां स्थान प्राप्त किया। जानवी ने स्थान 690 (98.57 प्रतिशत) अंक अर्जित किए। शिवालिक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिहड़ू की छात्रा पायल देवी पुत्री चंचल सिंह ने बोर्ड की परीक्षा में दसवें स्थान पर कब्जा जमाया। पायल ने 690 (98.57 प्रतिशत) अंक अर्जित किए है। उक्त छात्राओं ने बोर्ड मैरिट में स्थान हासिल कर जिला ऊना का मान बढ़ाया है।
Tags:    

Similar News