हिमाचल की बेटी कबड्डी कप्तान: हरियाणा में खेली जाएगी नेशनल चैंपियनशिप

Update: 2023-03-10 14:30 GMT

शिमला न्यूज़: हिमाचल प्रदेश की बेटी नेशनल चैंपियनशिप में प्रदेश का नेतृत्व करेंगी। हरियाणा में खेली जाने वाली प्रतियोगिता में सीनियर महिला टीम की कप्तान जिला हमीरपुर के बरसर अनुमंडल की महाराल पंचायत की साक्षी शर्मा होंगी.

साक्षी के पिता प्रदीप कुमार ने कहा कि उनकी बेटी हरियाणा में होने वाली सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में टीम का नेतृत्व करने जा रही है. प्रतियोगिता 22 मार्च से 26 मार्च तक हरियाणा में चलेगी।

साक्षी की इस उपलब्धि पर सभी ग्रामीणों को गर्व है। साक्षी के हिमाचल की कबड्डी टीम की कप्तान बनने से क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। बड़सर विधायक इंद्र लखन पाल ने भी उपलब्धि के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की है.

Tags:    

Similar News