Himachal Weather: हिमाचल के मैदानी इलाकों में इन दिनों आसमान जमीन पर उतर आया है। पहाड़ों की रानी शिमला और ऊंचाई वाले इलाकों में जहां सुनहरी धूप सुकून दे रही है, वहीं बिलासपुर और मंडी जैसे जिलों में 'सफेद अंधेरे' (घना कोहरा) ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। कुदरत के बदलते मिजाज के बीच अब सैलानियों और स्थानीय लोगों को कड़ाके की ठंड के एक नए दौर के लिए तैयार रहना होगा।
प्रदेश के जलाशयों और मैदानी बेल्ट में धुंध का पहरा इतना सख्त है कि सुबह-शाम का सफर जोखिम भरा हो गया हैबुधवार की सुबह यहां कोहरे की चादर इतनी मोटी थी कि महज 50 मीटर की दूरी भी दिखाई नहीं दे रही थी। हाईवे पर गाड़ियां कछुआ चाल चलने को मजबूर रहीं।प्रशासन ने येलो अलर्ट जारी करते हुए ड्राइवरों को सलाह दी है कि वे फॉग लाइट्स का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और गति को नियंत्रित रखें।एक तरफ कोहरे ने परेशान किया, तो दूसरी तरफ शिमला सहित प्रदेश के मध्य क्षेत्रों में बुधवार को खिली धूप ने ठंड से थोड़ी राहत पहुंचाई। हालांकि, रात होते ही पहाड़ फिर से 'डीप फ्रीजर' बन रहे हैं।