Himachal Pradesh: दोस्तों के साथ घूमने गया युवक ब्यास नदी में बहा, तलाश जारी
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली के क्लाथ में उत्तर प्रदेश का युवक ब्यास नदी में बह गया है। हापुड़ निवासी युवक नासिर(18) अपने अपने दोस्तों के साथ मनाली घूमने आया था। पत्थर पर पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया और बह गया।
हालांकि, दोस्तों ने उसे बचाने की भी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस लापता की तलाश कर रही है।पर्यटन नगरी मनाली के क्लाथ में उत्तर प्रदेश का युवक ब्यास नदी में बह गया है। हापुड़ निवासी युवक नासिर(18) अपने अपने दोस्तों के साथ मनाली घूमने आया था।