Himachal Pradesh : गश्त कर रही पुलिस ने चिट्टे के साथ 3 युवकों को पकड़ा
Himachal Pradesh : शहरी पुलिस चौकी की टीम ने गश्त के दौरान डियारा सेक्टर स्थित रामलीला मैदान में 3 युवकों से 0.44 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार शहरी पुलिस चौकी की टीम कल शहर में गश्त कर रही थी। जब टीम डियारा सेक्टर में पहुंची तो पुलिस को रामलीला मैदान की दीवार के पास 3 युवक संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दिए। इस पर पुलिस को शक हुआ।
जब पुलिस ने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से यह चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान अभय कुमार (25) निवासी धराड़सानी तहसील झंडूता, विशाल ठाकुर (28) निवासी बंदला तहसील और गौरव (19) निवासी चंगर पलासी तहसील सदर जिला के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।