Himachal Pradesh:भूकंप के झटके, लोग घरों से भागे बाहर

Update: 2025-02-23 05:56 GMT
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश का मंडी शहर आज सुबह भूकंप से दहल उठा. यहां 3.7 तीव्रता का भूकंप आया. जिसके बाद लोग तुरंत अपने घरों से बाहर भागने लगे. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र 7 किलोमीटर की गहराई पर था. अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है|
आपको बता दें कि पहाड़ी इलाकों में भूकंप आने की ज्यादा संभावना रहती है. लाहौल स्पीति, कांगड़ा, चंबा, शिमला, कुल्लू, किन्नौर और मंडी के कई इलाके भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील जोन में आते हैं. इससे पहले आज रात 2 बजे बंगाल की खाड़ी में भी भूकंप आया. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई. पिछले कुछ दिनों में भारत के अलग-अलग हिस्सों में लगातार भूकंप आ रहे हैं|
Tags:    

Similar News