Himachal Pradesh: चंबा जिले के पल्यूर क्षेत्र में चाकू की नोक पर कॉलेज जा रही युवती से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लेने के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बुधवार सुबह पल्यूर क्षेत्र की एक युवती चंबा कॉलेज जा रही थी। इस दौरान रास्ते में एक नकाबपोश युवक ने युवती को रोक लिया।
युवक ने चाकू की नोक पर युवती से दुष्कर्म करने का प्रयास किया, लेकिन युवती कराटे के गुर जानती थी। ऐसे में उसने अपना बचाव किया। इस दौरान उसने आरोपी को दांतों से भी काटा, जिससे वह वहां से भाग गया। इसके बाद युवती ने चंबा थाना में शिकायत की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। उधर, एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
Tags: