Himachal Pradesh:बिजली का झटका लगने से 19 वर्षीय युवक की मौत

Update: 2025-06-26 03:13 GMT
Himachal Pradesh: पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत गगवाल के गांव थापकोर में उस समय मातम छा गया, जब एक 19 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान निखिल कुमार पुत्र खैराती राम निवासी थापकोर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार निखिल थापकोर में नरेंद्र पठानिया के यहां पेंट का काम कर रहा था। इस दौरान वह बिजली के संपर्क में आ गया और करंट लगने से अचेत हो गया। उसके बाद निखिल को तुरंत उपचार के लिए पठानकोट के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद डमटाल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। उधर, डीएसपी इंदौरा संजीव यादव ने बताया कि पुलिस ने धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि मृतक निखिल कुमार के पिता खैराती राम मजदूरी करते हैं। निखिल मेहनती लड़का था जो अपनी पढ़ाई और घर के खर्च के लिए छुट्टियों में मजदूरी करता था। जवान बेटे की मौत से परिवार में मातम पसर गया है और गांव में भी सदमे की लहर दौड़ गई है।
Tags:    

Similar News