Himachal News: मंडी में बादल फटने से बड़ी तबाही, कई घर बहे

Update: 2024-08-01 03:04 GMT
Himachal News: मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के धम्चयाण पंचायत के राजवन गांव में आधी रात को बादल फटने से भारी तबाही हुई है। एक की मौत हो गई है। शव बरामद किया गया है। कई घर पानी में तेज बहाव में बह गए हैं। 11 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं।
बुधवार रात करीब 12 बजे राजवन गांव में बादलों की गड़गड़ाहट के बीच जोर का धमाका हुआ। देखते ही देखते चारों ओर पानी ही पानी हो गया। इससे पहले लोग कुछ समझ पाते पानी अपने साथ सब कुछ बहाकर ले गया। सूचना मिलने के बाद रात को ही प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह से सक्रिय हो गई।बादल फटने की घटना, मौसम विभाग की चेतावनी और संपर्क मार्गों के बंद होने के कारण जिला प्रशासन ने पद्धर उपमंडल के शिक्षण संस्थानों में आज छुट्टी घोषित कर दी है। पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग भी भूस्खलन होने से जगह जगह बाधित है। यहां वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है।
Tags:    

Similar News

-->