हिमाचल को ऑनलाइन लर्निंग पोर्टल में मिला 22वां स्थान: शिक्षा मंत्रालय

Update: 2022-06-10 11:23 GMT

शिमला: उच्च शिक्षण संस्थानों में पारंपरिक पढ़ाई के साथ-साथ बहुविषयक विषयों में ज्ञान बढ़ाने के मकसद से शुरू किए गए स्वयं (स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग असपियरिंग माइडंस) ऑनलाइन लर्निंग पोर्टल पर बहुत से लोगों ने पढ़ाई की है। हिमाचल ने इसमें 12वां रैंक हासिल किया है। यह खुलासा शिक्षा मंत्रालय के मई 2022 में आयोजित सर्वे रिपोर्ट में हुआ है। इसमें देशभर से विभिन्न राज्य ने भाग लिया था। इसमें तमिलनाडु के सबसे अधिक छात्र स्वयं पोर्टल पर पढ़ाई कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश दूसरे, आंध्र प्रदेश तीसरे तो जम्मू कश्मीर चौथे स्थान पर है। वहीं, पंजाब 9वें, हरियाणा 13वें, उत्तराखंड 14, दिल्ली 15वें स्थान पर है।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश 22वें, चंडीगढ़ 24वें स्थान पर है। कामकाजी और छात्र पढ़ाई के बाद सर्टिफिकेट पाने के लिए परीक्षा देते हैं ताकि सर्टिफिकेट के साथ 40 फीसदी क्रेडिट उनकी डिग्री में जुड़ सकें। इसमें छात्र, प्रोफेशनल के अलावा गृहिणी भी शामिल हैं। गृहिणी बच्चों की पढ़ाई के लिए आगे इस कोर्स से अप-टू-डेट हो रही हैं। शिक्षा मंत्रालय ने मई 2022 में स्वयं ऑनलाइन लर्निंग पोर्टल का सर्वे किया था। इसके मुताबिक, जनवरी और जुलाई सत्र में करीब तीन करोड़ उम्मीदवारों ने स्वयं ऑनलाइन लर्निंग पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के आधार पर पढ़ाई की है। इस ऑनलाइन पोर्टल पर छात्रों के अलावा किसी भी आयु वर्ग का व्यक्ति, प्रोफेशनल, गृहिणी मुफ्त में कोर्स की पढ़ाई कर सकते हैं। इसमें वीडियो लेक्चर के अलावा पाठ्यक्रम और पढ़ाई सब मुफ्त उपलब्ध हैं लेकिन यदि किसी छात्र या प्रोफेशनल को सर्टिफिकेट की जरूरत हो तो फिर उसे शुल्क देकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित परीक्षा देनी होती है।

Tags:    

Similar News

-->