Himachal: बस से टकराई बाइक, दो की मौत

Update: 2025-06-01 15:41 GMT

Himachal हिमाचल: हिमाचल प्रदेश के कंडाघाट के पास शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। यह हादसा दोपहर में पुराने पेट्रोल पंप के पास हुआ, जब बाइक सामने से आ रही बस से टकरा गई।

बस कंडक्टर के अनुसार, शिमला से सोलन की ओर जा रही बस जब कंडाघाट के पास पहुंची, तो सामने से आ रही बाइक अचानक अपनी साइड छोड़कर बस की दिशा में आ गई और सीधे टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान सूरज नगरे  निवासी कांगड़ा और नीरज शर्मा निवासी हमीरपुर के रूप में हुई है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में  BNS की धारा 281, 125(ए) और 106(1) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है

Tags:    

Similar News

null