Himachal हिमाचल: बरमाणा थाना पुलिस की टीम ने सलापड़ पुल के नीचे बैठे एक युवक से 3.21 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस टीम ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जानकारी के अनुसार, गश्त पर निकली इस पुलिस टीम को सलापड़ पुल के नीचे एक युवक संदिग्ध हालत में बैठा हुआ मिला।
शक होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी युवक जिले के जमथल गांव का रहने वाला है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि इस मामले में बरमाणा थाना में एनडी एंड पीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।