एक शाम मंडी के कर्मचारियों के साथ समारोह में घनश्याम शर्मा के बोल, राज्य के कर्मचारी सरकार की रीढ़

कर्मचारी सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन में प्रमुख भूमिका निभाते हैं।

Update: 2022-10-01 02:02 GMT

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कर्मचारी सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। ये शब्द मुख्यमंत्री की एक शाम कर्मचारियों के नाम कार्यक्रम में कर्मचारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने कहे। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग पांच वर्षों के दौरान प्रदेश के कर्मचारी राज्य सरकार और मुख्यमंत्री के साथ खड़े रहे हैं। कोरोना महामारी के बावजूद राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों को उनका पूरा बकाया प्रदान किया गया। प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों की हर समस्या को अपना समझ कर उसका निकालने का प्रयास किया है। प्रदेश कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अश्विनी ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गत पांच वर्षों के दौरान प्रदेश के कर्मचारियों के प्रति सदैव सौहार्दपूर्ण व्यवहार किया है।

कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य की पूर्व कांग्रेस सरकार ने ही ओपीएस को बंद करने और एनपीएस को आरम्भ करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए थे और अब वही नेता कर्मचारियों के लिए फिर से ओपीएस बहाल करने का दावा कर रहे हैं। एनजीओ फेडरेशन के महासचिव राजेश शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के कर्मचारियों को 16000 करोड़ रुपए से अधिक के रिकॉर्ड वित्तीय लाभ प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि इस दौरान कर्मचारियों से संबंधित लंबित विभिन्न मुद्दों का भी समाधान किया गया। इससे पहले कभी किसी भी सरकार में इतने लाभ कर्मचारियों को नहीं मिले हैं।
Tags:    

Similar News