कोर्ट ने दुलैहड़ गोलीकांड का एक आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा, तीन की तलाश जारी

दुलैहड़ के रविंद्र कुमार उर्फ सेठी की गोली मार कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Update: 2022-09-19 03:23 GMT

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दुलैहड़ के रविंद्र कुमार उर्फ सेठी की गोली मार कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को आरोपी को सक्षम अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। हालांकि पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नहीं बता रही है। हत्याकांड के इस मामले में अभी भी पुलिस को तीन अन्य आरोपियों की तलाश है, जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस पंजाब में कई जगह पर छापामारी कर रही है। जबकि पुलिस रिमांड पर लिए आरोपी से घटना को लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुलैहड़ गांव के रविंद्र कुमार को गोली मारकर मौत के घाट उतारने वाले सभी आरोपी पंजाब के नामचीन अपराधी है तथा आपराधिक रिकार्ड भी रहा है। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सिंह ठाकुर ने रविंद्र हत्याकांड में एक आरोपी की गिरफ्तारी किए जाने की पुष्टि की है।

Tags:    

Similar News