सीएम भगवंत मान पंजाब के पैसों से हिमाचल में कर रहे आप का प्रचार : वरिंद्र सिंह ढिल्लों

पंजाब युवा कांग्रेस के अध्यक्ष वरिंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा है कि सीएम भगवंत मान पंजाब के पैसों को हिमाचल में प्रचार पर खर्च कर रहे हैं।

Update: 2022-09-14 04:10 GMT

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पंजाब युवा कांग्रेस के अध्यक्ष वरिंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा है कि सीएम भगवंत मान पंजाब के पैसों को हिमाचल में प्रचार पर खर्च कर रहे हैं। पंजाब सरकार बीते छह महीनों में प्रचार पर 37 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है। पंजाब पर इस समय अढ़ाई लाख करोड़ रुपए का ऋण भी है। वरिंद्र सिंह ढिल्लों शिमला में मीडिया से बात कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस आपसी गुटबाजी की वजह से हारी है और इससे आम आदमी पार्टी को अवसर मिल गया। उन्होंने कहा कि आप के सत्ता संभालने के बाद पंजाब में शिक्षा और स्वास्थ्य की हालत खराब हो चुकी है।

अब तक 50 डाक्टर अपना इस्तीफा सौंप चुके हैं। शिक्षा मॉडल की बात दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं, लेकिन पंजाब के स्कूलों में किताबों की भारी कमी चल रही है। मोहल्ला क्लीनिक खोले गए हैं, लेकिन इनमें स्टाफ की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में कार्यरत चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों को प्रताडि़त किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने बड़े बड़े वादे कर पंजाब में अपनी सरकार तो बना दी, लेकिन पंजाब में जो हालात हो गए हैं, उससे अब आप के झूठ और फरेब का पर्दाफाश हो गया है। आप भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रही है।इस मौके पर मीडिया को-ऑर्डिनेटर अल्का लांबा ने कहा कि आप ने पंजाब में जो सपने दिखाए थे, उनकी हकीकत अब सामने आ रही है। हिमाचल को अभी अलर्ट रहने की जरूरत है।
Tags:    

Similar News

-->