Chamba चंबा: गैहरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लेच में एक महिला की चट्टान से गिरकर मौत हो गई। मृतका की पहचान कौला देवी (68) निवासी गांव सुकरेती, डाकघर गैहरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुकरेती गांव की कौला देवी रविवार सुबह अपने घर के पास खेतों में मवेशी चरा रही थी। इस दौरान पैर फिसलने से वह नियंत्रण खो बैठी और चट्टान में गिर गई। इस दौरान आसपास के लोगों ने कौला देवी को अचेत अवस्था में उठाकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने कौला देवी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस ने घटना की रिपोर्ट डायरी में दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है, साथ ही कागजी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली हैं। फिलहाल परिजनों ने कौला देवी की मौत पर किसी तरह का संदेह नहीं जताया है। पुलिस ने इस संबंध में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की है। उधर, एसपी चंबा अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Tags: