भाजपा ने सरकार बनते ही हर वर्ग को दी सुविधा, घर आने को अब नहीं लगता टैक्स : विश्व चक्षु
देश एक ओर आजादी की 70वीं वर्षगांठ मना रहा था, तो वहीं हिमाचलियों को बाहरी राज्यों में आवाजाही करने के बाद अपने घर वापसी पर टोल टैक्स चुकाने के लिए मजबूर होना पड़ता था।
न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। देश एक ओर आजादी की 70वीं वर्षगांठ मना रहा था, तो वहीं हिमाचलियों को बाहरी राज्यों में आवाजाही करने के बाद अपने घर वापसी पर टोल टैक्स चुकाने के लिए मजबूर होना पड़ता था। आजादी के बाद भी कई दशकों से चल रहे रिवाज को हिमाचल में भाजपा सरकार बनते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बदलकर हिमाचलवासियों को सबसे बड़ी राहत प्रदान की थी। अब टोल टैक्स पर किसी भी राज्य से अपने घर हिमाचल आने का कोई टैक्स या भुगतान जनता को करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता है। ये शब्द प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मीडिया को-आर्डिनेटर विश्व चक्षु ने कहे। विश्व चक्षु ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा ने सरकार बनते ही राज्य में लोगों का जीवन आसान बनाने की राहें बनाईं, जिसमें मुख्यमंत्री ने हिमकेयर योजना शुरू कर नया उदाहरण प्रस्तुत कर दिया।