प्रत्येक गांव में अमृत वाटिका बनेगी: अनुराग ठाकुर

Update: 2023-10-10 09:28 GMT
संसारपुर टैरस। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा सेवाएं एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत अपने संसदीय क्षेत्र के जसवां-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र की रिडी कुठेड़ा, अमरोह व नारी पंचायत में जनसभाओं को संबोधित किया। घरों से मिट्टी एकत्रित की। अनुराग ठाकुर ने कहा कि वीरभूमि हिमाचल प्रदेश बलिदानियों की भूमि है। मेरी माटी मेरा देश हमारे शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देने का प्रयास है। इसके अंतर्गत देश के साढ़े 6 लाख गांवों में अमृत कलश यात्रा निकाली जाएगी व 30 करोड़ घरों से मिट्टी ली जाएगी। प्रत्येक गांव में अमृत वाटिका बनेगी। प्रत्येक गांव की मिट्टी को ब्लॉक स्तर से होते हुए देश की राजधानी लाया जाएगा व इस दौरान पंच प्रण के शपथ लिए जाएंगे व वीरों का नमन मिट्टी के वंदन से होगा। मिट्टी के दिल्ली आने पर कत्र्तव्य पथ से होते हुए इंडिया गेट की ओर एक अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा। इंडिया गेट के पास आजादी का अमृत महोत्सव मैमोरियल बनाया जाएगा।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि जितना लगाव उन्हें है, उतना ही प्रधानमंत्री मोदी को हिमाचल से है। मोदी ने 4-4 किस्तें हिमाचल को दीं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के समय में देखें तो पहले टीम भेजने में ही महीनों लग जाते थे, लेकिन ऐसी परिस्थिति में भी केंद्र ने ह्यूमन टीम भी जल्द पहुंची। केंद्र सरकार लगातार हिमाचल को मदद दे रही है परन्तु राज्य सरकार ने 10 महीनों में भी कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास में विश्वास नहीं रखती है। चीन में एशियाई खेलों में भारतीय खिलाडिय़ों ने एक नया इतिहास रचते हुए पदकों की सैंक्चुरी पूरी की। खेलों को बढ़ावा देने के लिए देश भर में जल्द ही 1000 खेलो इंडिया सैंटर खोले जाएंगे। प्रदेश के हर जिला में कम से कम एक इंडोर स्टेडियम और एक खेलो इंडिया सैंटर खोलने के लिए प्रयासरत हैं। किन्हीं कारणों से रोजगार से महरूम भूतपूर्व खिलाडिय़ों को इन सैंटरों में कोचिंग शुरू करने के लिए 5-5 लाख रुपए का प्रावधान किया जाएगा। नैशनल सैंटर ऑफ एक्सीलैंस में कोच की नियुक्ति कर दी है व कॉलेज का एथलैटिक ट्रैक का उपयोग करना अब शुरू कर दिया है। इस दौरान जसवां-प्रागपुर विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर, एस.डी.एम. देहरा शिल्पी वेक्टा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Tags:    

Similar News

-->