AAP नेता मनीष सिसोदिया व भगवंत मान आज पालमपुर दौरे पर
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बुधवार को पालमपुर में महिला सुरक्षा को लेकर बात करेंगे।
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बुधवार (31 अगस्त) को पालमपुर में महिला सुरक्षा को लेकर बात करेंगे। बुड्ढा मल कैसल में होने वाले इस समारोह से पहले प्रदेश आम आदमी प्रवक्ता पंकज पंडित ने कहा कि गत 3 वर्ष में देशभर में 277 विधायकों ने पाला बदला है। सीबीआई व ईडी रेड राजनीतिक दबाव बनाने के लिए की जा रही है तथा इनका उपयोग कर सरकारें बदलने के लिए किया जा रहा है। उधर, शिमला में आयोजित प्रैस कांफ्रैंस में आप के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि विधायकों को खरीदने के लिए भाजपा सरकार जनता पर टैक्स लगाती है जिससे ही महंगाई बढ़ रही है। महाराष्ट्र में सरकार गिराने के लिए विधायकों को खरीदा गया और सरकार ने जनता के खाने-पीने की चीजों दूध, दही, आटा और चावल पर टैक्स लगा दिया।