हिमाचल पथ परिवहन निगम की 64 नई बसें बेंगलुरु से बद्दी पहुंचीं, जानिए इनकी खासियत

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बेंगलुरु से 64 नई बसें बद्दी पहुंच गई हैं। यहां निगम की तकनीकी टीम बसों की जांच कर रही है।

Update: 2022-05-28 06:42 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बेंगलुरु से 64 नई बसें बद्दी पहुंच गई हैं। यहां निगम की तकनीकी टीम बसों की जांच कर रही है। जांच के बाद इन्हें प्रदेश के अलग-अलग परिवहन निगम के डिपुओं में भेजा जाएगा। निगम ने 195 नई बसों का ऑर्डर दिया हुआ है, जिनमें से अब तक 70 बसें आ गई हैं, 125 और आनी बाकी हैं। बेंगलुरु से ये बसें ट्रेन से चंडीगढ़ पहुंचीं और वहां से निगम के चालकों ने इन बसों को बद्दी पहुंचाया। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक हरपाल सिंह ने बताया कि अभी तक बद्दी में 70 बसें पहुंच गई हैं। शुक्रवार को करीब एक दर्जन बसों की निगम की तकनीकी टीम जांच कर चुकी है। निगम के मुख्य प्रबंधक (तकनीकी) संदीप धीमान ने बताया कि जांच के बाद इन बसों को विभिन्न जिलों के डिपुओं में शामिल कर दिया जाएगा।

हर पुर्जे में सेंसर, खराब होने पर चालक को लगेगा पता
नई बसों में कई खासियतें हैं। बसों के हर पुर्जे में सेंसर लगाए गए हैं। अगर चलती बस का कोई पुर्जा खराब हो जाता है या टूट जाता है तो सेंसर चालक को निर्देश कर देगा। इससे चालक अलर्ट हो जाएगा और हादसा होने से बच जाएगा। ये बसें कम धुआं छोड़ेंगी, जिससे प्रदूषण नहीं फैलेगा। यात्रियों का सामान रखने के लिए इनकी डिक्की वोल्वो बसों की तरह पीछे है।
Tags:    

Similar News