10 अप्रैल को होगी 1252 डॉक्टरों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा, परीक्षा पैटर्न जारी

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में होने वाली 1252 डॉक्टरों की भर्ती के लिए पंडित बीडी शर्मा स्वास्थ्य विश्वविद्यालय रोहतक ने शेड्यूल जारी कर दिया है।

Update: 2022-03-30 03:48 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में होने वाली 1252 डॉक्टरों की भर्ती के लिए पंडित बीडी शर्मा स्वास्थ्य विश्वविद्यालय रोहतक ने शेड्यूल जारी कर दिया है। 10 अप्रैल को लिखित परीक्षा होगी और 18 अप्रैल को परिणाम घोषित किया जाएगा। 31 मई तक स्थायी पंजीकरण प्रमाण पत्र जमा करवाया जा सकेगा।

गौर हो कि पहले यह भर्ती 981 पदों पर होनी थी। हाल ही में चिकित्सा अधिकारियों की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के पद पर पदोन्नति होने से डॉक्टरों के पद खाली हो गए। इसके चलते विभाग में चिकित्सा अधिकारियों के खाली पदों की संख्या 1252 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग में स्वीकृत 3741 पदों पर 2557 डॉक्टर काम कर रहे हैं। सरकार ने खाली हुए और पदों को भी इसमें जोड़ लिया है और अब 1252 पदों के लिए परीक्षा होगी।
यह होगा परीक्षा का पैटर्न
विश्वविद्यालय ने परीक्षा के पैटर्न के बारे में भी बताया है। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प होंगे। प्री-क्लिनिक विषय (एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बॉयोकेमिस्ट्री) 10 नंबर, पैरा-क्लिनिक विषय (माइक्त्रसेबॉयोलॉजी, पैथोलॉजी, फार्माकोलॉजी, फोरेंसिंक दावा) 10 नंबर, नैदानिक विषय (सामान्य चिकित्सा, सामान्य सर्जरी, प्रसूति और स्त्री रोग, बाल रोग, हड्डी रोग, त्वचा और वीडी, रेडियोडॉग्नोसिस, छाती और टीबी, नेत्र विज्ञान, ईएनटी) 50 नंबर, व्यावहारिक पहलुओं पर जोर देने के साथ सामुदायिक चिकित्सा और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम विषय पर 20 नंबर, सामान्य जागरूकता पर 10 नंबर के प्रश्न होंगे।


Tags:    

Similar News

-->