Haryana हरियाणा: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय द्वारा लिखित पुस्तक ‘जनता की कहानी-मेरी आत्मकथा’ का विमोचन किया, जो उनकी आत्मकथा है। दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में आयोजित समारोह के दौरान धनखड़ ने राज्यपाल और उनकी पत्नी वसंता बंडारू को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
धनखड़ ने कहा कि यह पुस्तक सार्वजनिक जीवन के संघर्षों की झलक देती है। उन्होंने कहा कि भारत ने चुनौतियों को अवसर में बदलने के तरीके ईजाद किए हैं, यही वजह है कि आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। उन्होंने कहा, “पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया को भारत की ताकत दिखाई है। हमारी सेना ने भारतीयों का गौरव और सम्मान बढ़ाया है। भारतीयता हमारी पहचान है और राष्ट्रवाद हमारे लिए सर्वोपरि है।”