गुरुग्राम: संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर प्रोफेशनल एंड एलाइड स्टडीज में 18वीं राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन किया गया। भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

सांसद बराला ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लैंगिक समानता, सामाजिक समरसता और समावेशी समाज के निर्माण पर जोर दिया।

एमडीयू के कुलपति प्रो. मिलाप पूनिया ने विद्यार्थियों से न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता में मेगन, अंशिका, अक्ष, मोहम्मद जुनेद, कार्तिकेय शुक्ला और संदीप भारद्वाज को सर्वश्रेष्ठ छह वक्ता घोषित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की संसदीय कार्यवाही की प्रभावशाली प्रस्तुति की सराहना की।

Tags: