हरियाणा में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस खोलेगी मोर्चा, विधायक दल की बैठक में फैसला
हरियाणा में गन्ना किसानों का मुद्दा गरमाया, एक दिसंबर को कांग्रेस का धरना
चंडीगढ़: हरियाणा में गन्ना उत्पादक किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने एक दिसंबर को शाहबाद शुगर मिल के बाहर धरना देने का ऐलान किया है। बुधवार को नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में करीब 29 विधायक, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और प्रभारी संजय दत्त मौजूद रहे।
हुड्डा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में गन्ना उत्पादक किसानों की समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग भी की।
पंजाब में भाजपा-अकाली दल के गठबंधन पर प्रतिक्रिया देते हुए हुड्डा ने दावा किया कि इससे कांग्रेस को राजनीतिक लाभ मिलेगा। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पंचकूला के सेक्टर-26 में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की तैयारियां पूरी होने की जानकारी दी। इसमें प्रदेशभर से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।