Haryana हरियाणा: चंडीगढ़ में सोमवार को सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ जो 43.8 डिग्री सेल्सियस था। सिरसा और लुधियाना के आस-पास के इलाके भी इस गर्मी से प्रभावित हुए, जहां तापमान 46 डिग्री के करीब पहुंच गया।
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आने वाले दो दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है। इस तेज गर्मी की वजह से लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी जा रही है। कई लोगों ने एयर कूलर, पंखे और एसी की खरीदारी बढ़ा दी है ताकि गर्मी से राहत मिल सके।