Sonipat : 1200 रुपए के लिए ट्रक ड्राइवर को मारी गोली

Update: 2025-02-18 02:18 GMT
Sonipatसोनीपत: सोनीपत में सोमवार सुबह तीन अज्ञात बदमाशों ने एक ट्रक चालक को गोली मार दी। बदमाश उसकी जेब से नकदी छीन ले गए। इस दौरान बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। इस पर बदमाशों ने उस पर गोली चला दी, जो उसके कूल्हे में लगी। घटना एमपी एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट के पास हुई। जानकारी के अनुसार अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के गांव चुआरपुर निवासी रवि अपने हेल्पर गांव लोहगुट अलीगढ़ निवासी मनोज के साथ टाटा-1109 ट्रक में बोन ब्रेड कंपनी कामी गांव से गुरुग्राम के लिए निकले थे।
वह जीटी रोड के जीरो प्वाइंट से चढ़कर एमपी एक्सप्रेसवे पर मानेसर की तरफ जा रहे थे। उन्होंने पेशाब करने के लिए अपना ट्रक रुकवाया। वह नीचे उतरकर पेशाब कर रहे थे। उनका हेल्पर मनोज वाहन में बैठा था।
Tags:    

Similar News