Sonipat सोनीपत: सोनीपत के गांव भावड़ में एक महिला पर दो गोलियां चलने का मामला सामने आया है। महिला बाल-बाल बच गई। महिला ने आरोप लगाया है कि गांव का ही रामजीत उसके बारे में अफवाह फैला रहा था। जब उसके पति ने विरोध किया तो आरोपी उसके साथ झगड़ा करने लगा। महिला ने आरोप लगाया है कि गांव का ही रामजीत उसके बारे में अफवाह फैला रहा था। जब उसके पति ने विरोध किया तो आरोपी उसके साथ झगड़ा करने लगा। महिला जब छत पर बर्तन साफ करने लगी तो आरोपी आंगन में आ धमका।
आरोपी ने उसे ललकारते हुए कहा, दिल्ली जाली, गोली मार दूंगा। इसके बाद आरोपी ने पहले उस पर पत्थर से वार किया और फिर गोली चला दी। जब वह भागी तो उसने दूसरी गोली चला दी। महिला ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। बरोदा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।