Haryana हरियाणां : शहर की गणेश कॉलोनी में एक बंद मकान से नकदी और आभूषण चोरी हो गए। परिवार के सदस्य नोएडा गए थे, तभी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पड़ोसी ने दी सूचना
गणेश कॉलोनी निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि वह और उनका परिवार 1 जून को छोटे बेटे के पास नोएडा गए थे। इस दौरान उनके घर में कोई मौजूद नहीं था। 7 जून की सुबह करीब 11 बजे पड़ोसी कर्ण सिंह ने फोन कर बताया कि उनके घर का मुख्य गेट खुला है। राजेंद्र ने पड़ोसी से घर की जांच करने को कहा। कुछ देर बाद कर्ण सिंह ने बताया कि घर में सामान बिखरा पड़ा है। कैश और सोने के आभूषण चोरी
इसके बाद राजेंद्र ने अपने भाई रवि भारत को सूचना दी। रवि ने मौके पर पहुंचकर डायल 112 पर चोरी की सूचना दी। राजेंद्र भी नोएडा से लौटकर दोपहर 3 बजे घर पहुंचे। जांच में पता चला कि 50 हजार रुपये नकदी, एक टाइटन घड़ी, सोने के दो झुमके, मांग टीका, नोज पिन, सोने की अंगूठी और अन्य सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tags: