पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के जन्म दिवस पर पंचकूला के भैंसा टिब्बा में गरीबों को बांटा गया राशन

Update: 2023-10-07 12:18 GMT
चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल के जन्मदिवस के उपलक्ष में आज शुक्रवार को पंचकूला के भैंसा टिब्बा में गरीबों को राशन बांटा गया। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व सचिव एवं पूर्व चेयरमैन हरियाणा सरकार विजय बंसल एडवोकेट ने अपने संबोधन में चौधरी भजनलाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि चौधरी भजनलाल जी ने पंचकूला ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा में प्रदेश में चहुमुखी विकास कार्य करवाए। उन्होंने कहा कि पंचकूला को जिला बनाने का श्रेय चौधरी भजनलाल जी को ही जाता है।
चौधरी भजन लाल जी ने पंचकूला को जिला और कालका को सबडिवीजन का दर्जा दिलवाया था। इतना ही नहीं पंचकूला शहर में हरियाणा प्रदेश के लगभग सभी विभागों के मुख्यालय खुलवाएं गए जिस कारण पंचकूला आज प्रदेश की दूसरी राजधानी के रूप में पहचाना जाता है। पंचकूला सहित आसपास के क्षेत्र में विकास को गति दिलाने के लिए उन्होंने शिवालिक विकास बोर्ड का भी गठन किया था जिसके तहत शहरों और गांव में अनेक पीने के पानी और सिंचाई के ट्यूबवेल लगाए गए।
इसके अलावा चौधरी भजनलाल की ही देन है कि उन्होंने कालका पिंजौर, मोरनी, पंचकूला आदि क्षेत्र में आईटीआई और पॉलिटेक्निक जैसे शिक्षण संस्थान खुलवाए थे उन्ही की बदौलत आज छात्रों को तकनीकी शिक्षा के लिए अन्य जिलों या अन्य प्रदेशों में नहीं जाना पड़ता। पंचकूला की झुग्गी बस्ती वासियों को और गरीबों को उनके पक्के आवास उपलब्ध करवाए गए। विजय बंसल एडवोकेट ने कहा कि चौधरी भजनलाल के कार्यकाल में जिला पंचकूला में जितना अधिक विकास हुआ था उसके बाद आज तक उतना विकास नहीं हुआ। इतना ही नहीं चौधरी भजनलाल के पद चिन्हों पर चलते हुए उनके ज्येष्ठ पुत्र भाई चंद्रमोहन ने भी विधायक के तौर पर कालका और पंचकूला में रिकॉर्ड विकास कार्य करवाए। उन्होंने कहा कि ऐसे दूरदर्शी विकास पुरुष चौधरी भजनलाल को कालका विधानसभा और पूरा जिला पंचकूला उनका हमेशा ऋणी रहेगा। पूरा क्षेत्र उन्हें शत-शत नमन करता है। इस अवसर पर कार्यक्रम में कांग्रेस नेता गुरुप्यारा डोड, तेजभान गांधी सदरु खान आदि अन्य लोग मौजूद थे।
Tags:    

Similar News

-->