विवाहिता ने अपने भतीजे पर लगाया रेप का आरोप, पांच के खिलाफ मामला दर्ज

विवाहिता ने अपने भतीजे पर लगाया रेप का आरोप

Update: 2022-08-31 09:56 GMT
पुन्हाना : पुन्हाना थाना अन्तर्गत क्षेत्र गांव में विवाहिता ने अपने भतीजे (जेठ के लड़के) रेप का आरोप लगाया है। पीडि़त महिला ने इसकी शिकायत पुन्हाना थाना में देकर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है।
 जांच अधिकारी एएसआई पुष्पा ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत दी की उसकी शादी करीब 9 वर्ष पहले हुई थी। पति ट्रक ड्राईवर है जो अक्सर बाहर रहता है। रात में वो घर पर अकेली सो रही थी तभी उनका जेठ का लडका उसके कमरे में आ गया और उसके साथ रेप किया। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने घटना के बारे में पति व अन्य परिजनों को बताया तो उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी पुष्पा ने बताया कि शिकायत पर इरफान, हजरत, संजीदा, शरीफ, आजाद के खिलाफ रेप सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सोर्स- punjab kesari

Tags:    

Similar News

-->