Karnal: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, रूममेट ने देखा तो रह गया दंग
Karnal करनाल: करनाल में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह करनाल के सेक्टर-16 में एक अन्य युवक के साथ किराए के मकान में रह रहा था। मृतक की पहचान नीलोखेड़ी के समाना गांव निवासी 24 वर्षीय आशीष के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतक आशीष का 4 महीने पहले गांव के कुछ युवकों से विवाद हुआ था, जिसके बाद से वह करनाल में किराए पर रह रहा था। करीब दो सप्ताह पहले वह अपने एक दोस्त के साथ कमरे में रह रहा था।
मृतक की कमरे में ही मौत हो गई। मृतक के साथ रहने वाले कमल ने बताया कि आशीष ने कल दोपहर उसे फोन करके शहर के नमस्ते चौक पर बुलाया। वह उसे नशे की हालत में कमरे में लेकर आया। वह फोन पर किसी से झगड़ा कर रहा था। इसके बाद वह रात को सो गया। कमल ने बताया कि जब वह सुबह उठा तो उसने आशीष को मृत हालत में पड़ा देखा। फिर उसने परिजनों को बुलाया और उसे अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि यह नशीले पदार्थ के सेवन का मामला हो सकता है, लेकिन जांच के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।