Karnal करनाल: करनाल जिले के काछवा रोड फ्लाईओवर पर एक कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू कर दी। हादसे में कार चालक घायल हो गया है।
सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि कार सवार व्यक्ति गोंदर गाँव का रहने वाला था। ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने कार को टक्कर मारी, जिसके बाद वह ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया। कार सवार व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्रेन बुलाकर दोनों वाहनों को फ्लाईओवर के किनारे लगवाया जाएगा।