मानवता शर्मसार : छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप, पीड़िता को दी जान से मारने की धमकी

परिवार ने बताया जान का खतरा

Update: 2022-05-14 09:15 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : गदपुरी क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में तीन युवकों ने 12वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म  की वारदात को अंजाम दिया। आरोपितों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि की गई है। सामने आया है कि आरोपी स्कूल आते-जाते समय लड़की का पीछा करते थे।

गदपुरी थाना पुलिस इंचार्ज इंस्पेक्टर धर्मचंद ने बताया कि छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव के पास ही सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। 12 मई को रोजाना की तरह ही वह सुबह सात बजे स्कूल जा रही थी। उसी दौरान बाइक पर आए तीन युवकों ने रास्ता रोक लिया। युवकों ने जबरन उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया और उसका मुंह दबा दिया। आरोपी उसे खेतों में ले गए, जहां सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर लड़कों ने उसके साथ मारपीट की। वारदात के बाद युवकों ने लड़की को धमकाया कि इसके बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देंगे। गांव के बूस्टर के नजदीक पीड़िता को छोड़कर आरोपी फरार हो गए।वारदात के बाद से लड़की डरी हुई है। पीड़िता और उसके परिवार वालों ने अपनी जान का खतरा बताया है। उन्होंने कहा है कि आरोपी उन पर हमला कर सकते हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News

-->