हिसार: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को आयोजित नेशनल डिफेंस एकेडमी एवं नेवल एकेडमी परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। उपायुक्त महेंद्र पाल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरों, जैमर सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिले में परीक्षा के लिए कुल पांच केंद्र बनाए गए थे। प्रातःकालीन सत्र में 1439 परीक्षार्थियों में से 1264 ने परीक्षा दी, जबकि 175 अनुपस्थित रहे। वहीं, सायंकालीन सत्र में 1439 में से 1261 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 178 अनुपस्थित रहे। दोनों सत्रों में कुल 2525 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

परीक्षा के दौरान किसी भी आपात स्थिति में परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचाने के लिए पुलिस हेल्पलाइन 112 और पीसीआर वैन की व्यवस्था की गई थी। प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे परीक्षा बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुई।

Tags: