Haryana : ड्यूटी पर जा रहे सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Update: 2025-03-24 00:44 GMT
Haryana हरियाणा: हरियाणा के रेवाड़ी में एक कार ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक की ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई है। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युवक अपने भाई के साथ ड्यूटी पर कंपनी जा रहा था। रेवाड़ी के लिसान गांव निवासी आशीष ने बताया कि 23 मार्च को वह अपने भाई अनिल के साथ झज्जर के कुलाना जा रहा था, जहां वह फ्लिपकार्ट कंपनी में काम करता है। वह बाइक चला रहा था और उसका भाई अनिल पीछे बैठा था। गुजरवास और कोसली के बीच उसने पेशाब करने के लिए बाइक रोकी।
इसी दौरान वहां से गुजर रही एक कार ने उसके भाई को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उसे नाहड़ सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर पहुंचने पर वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कोसली थाना जांच अधिकारी एसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tags:    

Similar News