Haryana : गेहूं की फसल में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

Update: 2025-04-16 07:07 GMT
Haryana हरियाणा: फतेहाबाद से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जिले के गांव रूपनगर ढाणी और पंचायत बोसवाल के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल और पराली में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि यह आग गांव के पुरुषोत्तम, हंसराज मराठी, रोशन, पिंकी और रणजीत के खेतों में लगी है। जिसके बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। यह आग 22 से 25 एकड़ में लगी है। जिसमें 10 से 12 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल और बाकी पराली शामिल है। वहीं आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
Tags:    

Similar News