Haryana Weather: इस दिन से बिगड़ेगा मौसम, होगी भारी बारिश

Update: 2025-07-19 02:31 GMT
Haryana Weather: इस बार हरियाणा में मानसून काफी सक्रिय रहा। इस बार बारिश ज़्यादा हुई। वहीं, मौसम विभाग ने आज राज्य में मौसम साफ़ रहने का अनुमान जताया है, जबकि सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बूंदाबांदी हो सकती है। राज्य में आज और कल तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन 21 जुलाई को राज्य में फिर से भारी बारिश होगी।
आपको बता दें कि अब तक सबसे कम बारिश कैथल और जींद में हुई है। कैथल में 90.4 मिमी और जींद में 92.9 मिमी बारिश हुई है, जबकि यमुनानगर में सबसे ज़्यादा 412.8 मिमी बारिश हुई है। राज्य में अब तक 187 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य तौर पर 133.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। वहीं, अब तक राज्य में सामान्य से 35% ज़्यादा बारिश हो चुकी है।
मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी रविवार को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में मध्यम बारिश हो सकती है। कैथल, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बूंदाबांदी की संभावना है. सोमवार को पंचकुला, यमुनानगर, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल और पानीपत में भारी बारिश की संभावना है. मंगलवार को यमुनानगर, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, हिसार, फतेहाबाद और भिवानी में भारी बारिश की संभावना है|
Tags:    

Similar News