Haryana Weather : आज गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश

Update: 2025-08-17 05:42 GMT
Haryana Weather :हरियाणा में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट आया है। आज राज्य के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिले शामिल हैं। वहीं, यमुनानगर में बारिश शुरू हो गई है। यहां सोम नदी उफान पर है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक घंटे में यानी 11 बजे तक करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में हवाओं और गरज के साथ बारिश हो सकती है। कल पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
जबकि, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर और रोहतक में बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल के 25 से 50 फीसदी हिस्से में बारिश की संभावना है. सोमवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जिंद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाडी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बूंदाबांदी की संभावना है|
Tags:    

Similar News