Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के अधिकतर जिलों का पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश का तापमान और बढ़ेगा, जिससे गर्मी और बढ़ेगी। वहीं मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। हीटवेव के चलते स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी भी जारी की है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। पशुओं को हीट-वेव या अत्यधिक गर्मी से बचाने के लिए पशुपालन विभाग की एडवाइजरी का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेश भर के जिलों के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट भिवानी जिले में 2.1 डिग्री दर्ज की गई। जिसके बाद हरियाणा में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के अधिकतर जिलों का पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी नारनौल में 1 डिग्री रही। इसके बाद नारनौल का तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। विभाग ने किसानों व पशुपालकों को सलाह दी है कि वे अपने पशुओं के लिए आवास गृह व पशु शेड की व्यवस्था करें। दोपहर के समय पशुओं को छायादार पेड़ों के नीचे आराम करने दें।
यदि तापमान 45 डिग्री से अधिक है तो पशु आवास की खिड़कियों व दरवाजों को गीले पर्दों से सुरक्षित रखें। दुधारू पशुओं के लिए कूलर की भी व्यवस्था की जा सकती है। पशु-पक्षियों के लिए दिन में 4-5 बार साफ व ठंडे पानी की व्यवस्था करें। पशु में हीट स्ट्रोक के लक्षण नजर आने पर तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करें। हरियाणा के अधिकतम तापमान में बुधवार को 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। इधर, हिसार प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस मापा गया।
Tags: