Haryana: ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत

Update: 2025-01-21 01:03 GMT
Haryana हरियाणा: शहर में सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान जींद निवासी सोनू और जींद निवासी राजेराम के रूप में हुई। मृतकों के शवों का मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। आरपीएफ ने मृतकों के शवों को जींद के नागरिक अस्पताल में रखवाया है। रेलवे पुलिस को सूचना मिली थी कि किशनपुरा के पास दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है।
पुलिस ने मृतकों की जेब से मिले दस्तावेजों से उनकी पहचान की, जिसके बाद परिजनों को बुलाया गया। शाम को परिजन पहुंचे। बताया जा रहा है कि अजमेर बस्ती निवासी 43 वर्षीय सोनू और 40 वर्षीय राजेराम घूमने के लिए किशनपुरा गए थे। जब दोनों रेलवे लाइन पार करने लगे तो मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सोनू शादीशुदा था और उसके चार बच्चे हैं, जिनमें 2 लड़के और 2 लड़कियां हैं। सोनू नगर परिषद में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। राजेराम मजदूरी करता था।
Tags:    

Similar News