Haryana: सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, ये जिले हुए प्रभावित

Update: 2025-02-17 04:41 GMT
Haryana हरियाणा: दिल्ली से सटे हरियाणा के 5 जिलों में आज सुबह करीब 5:36 बजे भूकंप आया। सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद और झज्जर के बहादुरगढ़ में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई है।
भूकंप का केंद्र नई दिल्ली था और इसकी गहराई पांच किलोमीटर बताई जा रही है। यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (एक्स) पर दी।बताया जा रहा है कि भूकंप के झटकों से लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है।
Tags:    

Similar News