Haryana: घग्गर नदी में दर्दनाक हादसा, 14 साल के बच्चे की डूबने से मौत

Update: 2025-09-09 04:04 GMT
Haryana: पंचकूला के सेक्टर-3 से होकर बहने वाली घग्गर नदी में सोमवार को एक दुखद घटना घटी। खड़ग मंगोली निवासी 14 वर्षीय करण नदी किनारे अचानक मिट्टी ढहने से नदी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, दमकल और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। हालाँकि, काफी प्रयासों के बावजूद करण को बचाया नहीं जा सका। उसका शव बरामद कर पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।
Tags:    

Similar News